अब सोनम ने 44 साल की उम्र में पुडुचेरी के डॉक्टर मुरली पोडुवल से दूसरी शादी कर ली है। सोनम इस समय मुंबई में रह रही हैं। लेकिन करीब 10 साल से लाइम लाइट से दूर हैं। सोनम ने 14 अप्रैल को शादी की थी। सोनम ने इससे पहले फिल्ममेकर राजीव से शादी की थी। 25 साल साथ रहने के बाद अब वो अलग हो गई हैं।
कहा जाता है कि राजीव और सोनम फिल्म त्रिदेव (1989) की मेकिंग के दौरान करीब आए थे। तीन साल बाद 21 जनवरी, 1991 को जोड़ी ने शादी की थी। करियर के पीक पर सोनम ने डायरेक्टर राजीव का हाथ थामा था।
सोनम और राजीव का 24 साल का एक बेटा गौरव भी है। सोनम 90's की बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। 1988 में आई 'विजय' में उन्होंने बिकिनी सीन्स दिए थे। फिल्म में उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ जमी थी। फिल्म विजय के समय वो सिर्फ 13 साल की थीं।
सोनम ने 17 साल की उम्र में वो सब पा लिया था जो उस समय हीरोइनें 25 साल की उम्र में भी नहीं कमा पाती थीं। 18 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। 21 साल की उम्र में बेटा होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया था।
Comments
Post a Comment