
ग्वालियर। 7 साल की आरना, एड फिल्मों में तो 11 महीने की उम्र से ही दिख रही है। अब उसे कई सीरियल्स में भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। इस तरह आरना लाखों कमा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरना के पिता अखिलेश श...
ग्वालियर। 7 साल की आरना, एड फिल्मों में तो 11 महीने की उम्र से ही दिख रही है। अब उसे कई सीरियल्स में भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। इस तरह आरना लाखों कमा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरना के पिता अखिलेश शर्मा बताते हैं कि वे एक बार ग्वालियर से मुंबई घूमने गए तो एक ज्वैलरी की एड फिल्म आरना को मिल गई और फिल्मी सफर शुरू हो गया।ग्वालियर से मुंबई बार-बार जाना मुश्किल था और आरना के पिता एक फैक्ट्री में इंजीनियर थे। आरना की खातिर पिता अखिलेश ने अपना इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया। आरना ने 11 महीने की उम्र में ही कैमरे के सामने एक्टिंग की थी। उस समय वे एक एड फिल्म में आई थीं।अभी तक वे 25 से ज्यादा एड फिल्म और 7 टीवी सीरियल्स में एक्टिंग कर चुकी हैं।आरना की पहचान स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मिस्टी वाले रोल से बनी औऱ उनका चेहरा घर-घर में लोकप्रिय हो गया।
Comments
Post a Comment