नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गूगल बिना किसी शोर शराबे के अपना नया एप एयरो लॉन्च कर दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि गूगल ने बिना किसी नोटिफिकेशन के इस एप को प्ले स्टोर में लिस्ट भी कर दिया। ये एक एप्लीकेशन है जिससे आप अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं। खाना ऑर्डर कर सकते हैं। घर के छोटे मोटे काम जैसे कि प्लंबर या फिर मिस्त्री को भी इस एप के जरिए बुला सकते हैं।
इस ऐप के लिए गुगल अपने पुराने डाटा का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। दरअसल गूगल एरियो ऐप कई अलग-अलग सर्विसेज का बंडल है।मिसाल के तौर पर फूड डिलिवरी सेक्शन में आप Freshmenu, Faasos और Box8 में से किसी की सर्विस चुन सकते हैं। और ब्यूटी और रिपेयर्स जैसी कैटिगरीज़ के लिए UrbanClap मेन सर्विस प्रोवाइडर है।
फिलहाल एरियो अभी मुंबई और बेंगलुरु के कुछ हिस्सों के लिए सर्विस दे रहा है जबकि जल्द ही अन्य जगहों पर भी यह काम करने लगेगा। एक तरह से गूगल एरियो अलग-अलग सर्विसेज के लिए अलग-अलग ऐप्स इंस्टॉल करने के झंझट को खत्म कर रहा है।
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Areo नाम के ऐप को इस्टॉल करें। इंस्टॉल करने के बाद आपको पहली स्क्रीन पर मैप व्यू दिखाई देगा। यहां आपको अपनी लोकेशन कन्फर्म करनी होगी। सही लोकेशन पर ले जाकर आपको Save ऑप्शन को टच करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपको Areo ऐप पर मिलने वालीं विभिन्न सर्विसेज नजर आएंगी।
Comments
Post a Comment