Skip to main content

करंट अफेर्स दिनांक 16-06-2017

1. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में रुचिरा कंबोज को नियुक्त किया गया है| कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी है| कंबोज भारत सरकार के चीफ ऑफ़ प्रोटोकॉल पद पर पहुंचने वाली पहली महिला है| वर्तमान में कंबोज यूनेस्को पेरिस के लिए भारत की स्थायी प्रतिनिधि के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में ‘वन डॉग पॉलिसी’ कहाँ पर लागू की गई है?
‘वन डॉग पॉलिसी’ चीन में लागू की गई है| ‘वन डॉग पॉलिसी’ लागू होने के बाद चीन में कोई भी व्यक्ति दो कुत्ते नही पाल सकता है| अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उस पर करीब 19,500 रु. का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा जर्मन शेफर्ड समेत 40 प्रजाति के कुत्ते पालने पर पाबंदी लगा दी गई है।

3. हाल ही में ब्रिटेन में पहली महिला सिख सांसद कौन बनी है?
ब्रिटेन में पहली महिला सिख सांसद प्रीत गिल बनी है| गिल स्थानीय पार्षद के तौर पर काम कर चुकी हैं| बर्मिघम ऐजबेस्टन की सीट पर हमेशा दर्शकों द्वारा महिला सांसद चुनी जाती हैं|
4. एडम वेस्ट कौन थे?
एडम वेस्ट प्रसिद्ध बैटमैन टीवी सीरीज के अभिनेता थे| ये विश्व के पहले थे, जिन्होंने बैटमैन का किरदार निभाया था| इन्हें कार्टून सुपर हीरो के रूप में जाना जाता था| वर्तमान में ये वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर कार्य कर रहे थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में “लीजन डी ऑनर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“लीजन डी ऑनर” पुरस्कार से अभिनेता सोमित्र चटर्जी को सम्मानित किया गया है| “लीजन डी ऑनर” पुरस्कार फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है| इस पुरस्कार से सत्यजीत राय, पं. रविशंकर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और कमल हासन को सम्मानित किया जा चुका है| सोमित्र चटर्जी को दादा साहेब फाल्के, पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
6. हिस्ट्रोरिक फुटबॉल मैच कहाँ पर खेला जाता है?
हिस्ट्रोरिक फुटबॉल इटली में खेला जाता है| इस खेल की शुरुआत 16वीं शताब्दी में हुई थी| हिस्ट्रोरिक फुटबॉल मैच प्रतिवर्ष जून में खेला जाता है| यह एक बेहद हिंसक फुटबॉल मैच होता है| इस खेल में दोनों टीमों में 27 खिलाडी होते है, जो रेट के मैदान पर 50 मिनट तक बिना रुके लगातार खेलते रहते है|
7. हाल ही में ड्रैगन बोट फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?
ड्रैगन बोट फेस्टिवल कोलकाता में आयोजित की जा रही है| ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीन, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और ताईवान में प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है| जिसमें बोट रेस करवाई गई थी। यह उत्सव चीनी विद्वान कु युआन की याद में मनाया जाता है जिन्होंने तीसरी सदी में सरकार की नीतियों से तंग आकर नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी।
8. अन्तराष्ट्रीय एल्बिनिज्म (धवलता) दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय एल्बिनिज्म (धवलता) दिवस प्रतिवर्ष 13 जून को मनाया जाता है| एल्बिनिज्म एक दुर्लभ और गैर संक्रामक, अनुवांशिक रूप से जन्म के समय मौजूद रहने वाला विकार है| इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति अधिकतर द्दष्टहीन होते है तथा इन्हें त्वचा कैंसर होने का भी खतरा होता है| यह दिवस धवलता के शिकार लोगों से विश्व में होने वाले भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. हाल ही में सेंट एंथोनी डे कहाँ पर बनाया जा रहा है?
सेंट एंथोनी डे पुर्तगाल की राजधानी लिस्बनमें मनाया जा रहा है| यह दिन लिस्बनके संरक्षक संत सेंट एंथोनी की याद में मनाया जाता है| यह सेंट एंथोनी डे प्रतिवर्ष 13 जून को मनाया जाता है|
10. हाल ही में आइल ऑफ व्हाइट फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
आइल ऑफ व्हाइट फेस्टिवल ब्रिटिश आइलैंड आइल ऑफ़ व्हाइट के शहर न्यूपोर्ट में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल की शुरुआत 1968 में काउंटर-कल्चर इवेंट के रूप में हुई थी| वर्तमान में इस फेस्टिवल को म्यूजिक फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में संगीत से जुड़े लोग बहुत अधिक संख्या में भाग लेते है|

Comments

Popular posts from this blog

The top 10 events of world history april flower!

 In this article we are going to talk about april flower events! By the way, there is no need to work very hard to find this topic because on this day everyone tries to make each other an april flower. The first date of April is celebrated as Fool's Day. That too worldwide! Although there is a delay in the month of April, but today we are going to talk about the April flower events before that, with the help of which you can come up with ideas and you can make others April flowers Well, this is just a matter of fun but today we will talk about some of the fun events of history that took place on the day of April Fool! So let's know! 01 When the tradition of april flower started! Symbolic photo There is a lot of belief about how the tradition of celebrating April Fool's Day on the first day of April began, but the popular belief is that this practice originated in medieval France. The reason for this was the Gregorian calendar, prepared by Christianity's Pop Gregory 13, ...

स्मार्टफोन का पासवर्ड भूल गए हैं तो डरें नहीं, ऐसे करें अनलॉक

स्मार्टफोन का पासवर्ड भूल गए हैं तो डरें नहीं, ऐसे करें अनलॉक

जायफल: स्वादिष्ट मसाले का खून भरा इतिहास

जायफल: स्वादिष्ट मसाले का खून भरा इतिहास आज हम ऐसे मसाले की बात करने वाले हैओ जिसे आम तौर ख़िर में छिड़का जाता है । जी हाँ , जायफल की ! आपको शायद ताजुब्ब होगा कि ज्यादातर लोग शायद इसकी उत्पत्ति के बारे में विशेष रूप से कुछ नही जाने हैं ।समें कोई संदेह नहीं है – यह सुपरमार्केट में मसाला गलियारे से आता है, है ना? लेकिन इस मसाले के पीछे दुखद और खूनी इतिहास छुपा छह है । लेकिन सदियों से जायफल की खोज में हजारों लोगों की मौत हो गई है। जायफल क्या है? सबसे पहले हम जानते है कि आखिर ये जायफ़ल है क्या ? तो ये नटमेग मिरिस्टिका फ्रेंगनस पेड़ के बीज से आता है । जो बांदा द्वीपों की लंबीसदाबहार प्रजाति है जो इंडोनेशिया के मोलुकस या स्पाइस द्वीप समूह का हिस्सा हैं। जायफल के बीज की आंतरिक गिरी को जायफल में जमीन पर रखा जाता है ।जबकि अरिल (बाहरी लेसी कवर) से गुदा निकलता है। जायफल को लंबे समय से न केवल भोजन के स्वाद के रूप में बल्कि इसके औषधीय गुणों के लिए भी महत्व दिया गया है। वास्तव में जब बड़ी मात्रा में जायफल लिया जाता है तो जायफल एक ल्यूकोसिनोजेन है जो मिरिस्टिसिन नामक एक साइकोएक्टिव केम...