रोचक फैक्ट्स जिसे पढ़कर रह जाएंगे दंग
१ .पूरी दुनिया के फौजी अपने अपने देश के झंडों को सिर्फ अपने दायें हाथ से सलामी दे सकते हैं।
२. इंसान पूरे दिन में जितनी बार पलक झपकते हैं उस टाइम को लगातार जोड़ दिया जाए तो हम लगभग आधा घंटा अपना आंखों को बंद रखते हैं, लेकिन पढ़ते समय हम सबसे कम आंख झपकते हैं।
३. इंसानी दिमाग जितना दिन में सक्रिया होता है उससे कहीं ज्यादा रात में सोते समय सक्रिय होता है। दिमाग ही अकेला ऐसा अंग है जो पूरे शरीर में सबसे ज्यादा काम करता है।
४. दुनिया में मौजूद बतख की कोई भी प्रजाति अपने सिर को बिना हिलाए डुलाए नहीं चल सकती।
५. दुनिया में स्ट्रॉबेरी ऐसा फल है जिसके बीज उसके बाहर की तरफ उगते हैं।
६. पूरी दुनिया में सिर्फ मां का दूध ही अकेला एसा पौष्टिक आहार है जो जीने के लायक हर एक प्रोटिन मुहैया करवाता है बाकि किसा भी आहार में सिर्फ एक या दो ही तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
७. हमारे शरीर के बाल और नाखून मर जाने के बाद भी बड़े होते रहते हैं और सभी अंगूठों के नाखून बाकी नाखूनों से मजबूत व धीरे बड़े होते हैं।
८. हमारे दोनों हाथ और पैर में एक पैर व एक हाथ बड़ा छोटा होता है, ठीक इसी तरह किसी महिला के स्तन भी बड़े छोटे होते हैं।
९. एक इंसान बिना सांस लिए या फिर अपने आप को सांस रोक कर नहीं मार सकते, आप चाहें तो कोशिश कर सकते हैं, कुछ देर में फेंफड़े खुद ही सांस खींच लेंगे।
१०. हम सभी के पेट में एक खास तरह की बलगम की परत होती है जो पेट खुद ही बनाता और पचा लेता है, कभी कभी हमारे नाक या गले में आ जाने वाला बलगम पेट से ही आता है, इसे नाक नहीं बनाता।
११. इंसानी शरीर में सबसे ज्यादा बदबू होती है उसकी अंतड़ियों में, क्योंकि ये शरीर में सबसे ज्यादा गर्म होती हैं और खाना सड़ाने का काम करती हैं।
१२. इंसानी शरीर का हर हिस्सा किसी जानवर के पेट में पचा लिया जाता है लेकिन इंसान के बाल दुनिया का कोई प्राणी नहीं पचा सकता।
१३. इंसानी शरीर में आकार की बात की जाए तो सबसे बड़ा ऑर्गन शरीर की चमड़ी होती है। कायदे से देखा जाए तो हर 7 साल में इंसान की चमड़ी पूरी तरह बदल जाती है इसका कारण है मरे हुए तत्व उड़ जाना और नए बन जाना।
१४. बहुत से लोगों को पता नहीं होगा कि गाय और बैल के उपर वाले दांत होते ही नहीं।
१५. कॉकरोच बिना सिर के भी कई दिन जीवित रह सकता है और इसका खून पानी की तरह बेरंग होता है, लेकिन बाहर निकलकर खून ऑक्सिजन के साथ मिलकर सफेद रंग का नजर आता है।
१६. किसी भी गर्भवती महिला का दिमाग गर्भावस्था के दौरान कुछ सिकुड़ जाता है और वापिस उसे अपने आकार में आने के लिए 6 महीने तक का समय लगता है।
१७. कभी चोट लगे या कट जाने पर खून बहे और अगर कोई दवाई मौजूद ना हो तो घाव पर चीनी पीस कर लगाने से आराम मिलता है। यह बहते खून को रोकने में सहायक होता है।
१८. हमारे शरीर में मौजूद फेफड़ों में बांया फेफड़ा छोटा होता है जिसमें दिल होता है।
१९. दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है हमिंग बर्ड और ये इकलौता है जो विपरीत यानी पीछे की दिशा में उड़ सकता है।
Comments
Post a Comment