पहले अंडा आया या मुर्गी
जहां तक सामान्य रूप से अंडे का सवाल है तो पहले अंडा आया क्योंकि धरती पर पक्षियों के उद्भव से लाखों साल पहले अंडा देने वाले जानवर अस्तित्व में आए। अगर खासतौर पर मुर्गी के अंडे के बारे में भी बात की जाए तो पहले अंडा ही आया लेकिन इसकी व्याख्या थोड़ी जटिल है। मौजूदा समय में जो चिकन पाए जाते हैं, उसी जैसे किसी जानवर ने निषेचित अंडा दिया होगा जिसमें मौजूदा चिकन में पाए जाने वाले डीएनए जैसा ही डीएनए था और बाद में जानवरों के शरीर में रूपांतरण होने के क्रम में आज का चिकन अस्तित्व में आया।
बाल सफेद क्यों होते हैं?
बाल का रंग काला शरीर से निकलने वाले पिगमेंट के कारण होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इस पिगमेंट स्त्राव कम हो जाता है। इसी कारण उम्र बढ़ने के साथ बाल का रंग सफेद हो जाता है।
हमें सोना क्यों पड़ता है?
इसकी कोई स्पष्ट व्याख्या तो नहीं है लेकिन नींद का संबंध दिमाग के विकास से हैं। कम सोने से दिगाम की काम करने की क्षमता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
सागर क्यों नहीं जमता है?
सागर का पानी भी जमता है। साल के कुछ हिस्से में सागर का कम से कम 15 फीसदी हिस्सा समुद्री बर्फ से ढंका रहता है। साफ पानी जहां 0 डिग्री सेल्सियस तापमान पर जमता है, वहीं समुद्र का पानी इसमें लवणता होने के कारण -1.9 डिग्री सेल्सियस पर जमता है।
Comments
Post a Comment